लखनऊ विश्वविद्यालय में नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, PDA Youth Meet Up अभियान के तहत युवाओं से हुआ संवाद:

लखनऊ, 10 अक्टूबर 2026। PDA Youth Meet Up अभियान के अंतर्गत लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में समाजवादी विचारधारा के प्रखर प्रतीक, पद्म विभूषण से सम्मानित, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर छात्र-युवाओं ने नेताजी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षपूर्ण जीवन, जनसेवा तथा समाजवादी विचारों को याद किया। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों, नौजवानों, पिछड़ों, वंचितों और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए नेताजी द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि नेताजी का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और जनसेवा के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में उनके योगदान को भी स्मरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, रोजगार, बेरोजगारी, सामाजिक न्याय और प्रदेश के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्र-युवाओं के साथ संवाद किया गया। युवाओं ने अपनी समस्याओं, अपेक्षाओं और विचारों को साझा करते हुए इन मुद्दों पर प्रभावी पहल किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर अंकुर पाण्डेय ने कहा कि PDA Youth Meet Up अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं से सीधे संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझना तथा उनके मुद्दों को मजबूती से उठाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए उन्हें गुणवत्तापूर्ण और सस्ती शिक्षा के साथ पर्याप्त रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है।

अंकुर पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा सामाजिक न्याय को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सराहना करते हुए उन्हें प्रदेश, देश और दुनिया के आधुनिक नेताओं में से एक बताया।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में आईटी सिटी, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा, डायल 100, मेट्रो, इकाना स्टेडियम, डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए मुफ्त लैपटॉप योजना और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे जैसी महत्वपूर्ण पहल की गईं। इन कार्यों से प्रदेश में विकास और खुशहाली को नई गति मिली। अंकुर पाण्डेय ने आगे कहा कि PDA Youth Meet Up अभियान को विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि युवाओं के साथ निरंतर संवाद स्थापित किया जा सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार सक्रिय रहेगा।कार्यक्रम में छात्र-युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर पाण्डेय, छात्रसभा के उपाध्यक्ष रोहित यादव एवं आदित्य पाण्डेय, प्रसन्न शुक्ला, मिट्ठू, रवि नन्दन यादव, अक्षत पाण्डेय, अनादि तिवारी, वैभव यादव, प्रियांशु यादव, यश सिंह, शुभम, सौम्या तिवारी, अनम फातिफा, अंजली यादव, भावना सिंह, श्रृष्टि मिश्रा, अभिषेक सिंह, आदित्य तिवारी, जय किशन, कृष्णा कांत यादव, सुधांशु पाण्डेय, अवधेश सिंह, अभिषेक, आर्यन कुशवाहा, निहाल खान, जयवीर, सुदेश, मुस्तफिजुर खान, अनूप सहित अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

  • Related Posts

    लखनऊ में बिल्डर उपेंद्र सिंह पर फायरिंग का मामला, नामजद आरोपी शेखर कौशल वाराणसी से गिरफ्तार:
    • November 22, 2026

    लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में चाय के भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद बलिया निवासी बिल्डर उपेंद्र प्रताप सिंह पर पिस्टल से फायरिंग करने के मामले में पुलिस…

    Continue reading
    श्रद्धा दुबे को लेकर नया खुलासा? दोस्त ने किए पुराने प्रेम संबंधों को लेकर कई दावे:
    • October 24, 2026

    लखनऊ के शिवा मर्डर केस की आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर एक नया दावा सामने आया है। श्रद्धा के एक दोस्त के मुताबिक, वर्ष 2009 से 2010 के बीच प्रेम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *