सिद्धार्थनगर: बेटी की शादी के लिए मुंबई गया था परिवार, पीछे से सूने घर में 4.5 लाख की चोरी:

सिद्धार्थनगर, यूपी। जिले में चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महुवारा गांव का है, जहां चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए करीब 4.5 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से गांव के लोगों में भय का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में मुंबई गया हुआ था। घर खाली था और उसकी देखरेख की जिम्मेदारी पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति को सौंपी गई थी। इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाया और पूरे घर को खंगाल डाला।

करीब 4.5 लाख रुपये की संपत्ति चोरी:

चोरी की इस घटना में करीब 2.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, एक लाख रुपये नकद और लगभग एक लाख रुपये कीमत के तांबा-पीतल के बर्तन चोरी होने की बात सामने आई है। इस तरह परिवार को कुल करीब 4.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बेटी की शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

डुमरियागंज क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से उठ रहे सवाल:

इस घटना के बाद पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि पूर्व थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव के कार्यकाल में ही डुमरियागंज क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक सिद्धार्थनगर जिले के कई अन्य थाना क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। लोगों का आरोप है कि घटनाओं के बाद मुकदमा दर्ज तो होता है, लेकिन उनके खुलासे और चोरी गए सामान की बरामदगी को लेकर ठोस कार्रवाई नजर नहीं आती।

रात्रि गश्त बढ़ाने और पुरानी चोरियों के खुलासे की मांग:

महुवारा गांव में चोरी की घटना के बाद लोगों में दहशत है। ग्रामीण रातभर जागकर अपने घरों की रखवाली करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने डुमरियागंज क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और पूर्व में हुई चोरी की सभी घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है। अब सवाल यह है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर कब अंकुश लगेगा और पुरानी वारदातों का खुलासा कब होगा?

News by: Pulkit Agrahari (Journalist)

  • Related Posts

    सिद्धार्थनगर: सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर-नकदी समेत बर्तन और गैस सिलेंडर भी उठा ले गए:
    • November 27, 2026

    सिद्धार्थनगर, यूपी। सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। महुवारा गांव में एक बार फिर चोरों ने सूने घर को निशाना…

    Continue reading
    UPPCS 2025 चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, हाईकोर्ट ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द कर नए सिरे से मेंस कराने का दिया आदेश:
    • November 27, 2026

    UPPCS 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UPPCS 2025 प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को रद्द करते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को संशोधित मेरिट सूची जारी करने का आदेश दिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *