बृजमनगंज/महराजगंज। बृजमनगंज नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुरभि मिश्रा का दूसरे जिले में तबादला हो गया है। शासन की स्थानांतरण नीति के तहत तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनका स्थानांतरण किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरभि मिश्रा को जनपद सिद्धार्थनगर की नगर पंचायत भारतभारी में प्रशासकीय अधिकारी के पद पर भेजा गया है।
वहीं, उनके स्थान पर पंकज कुमार को बृजमनगंज नगर पंचायत का नया अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले पंकज कुमार नगर पंचायत मेंहदावल में कार्यरत थे। उन्होंने बृजमनगंज नगर पंचायत पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद पंकज कुमार ने कहा कि नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में नगरवासियों तक सभी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना और नगर पंचायत को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस दौरान बड़े बाबू रमेश चौधरी, छोटे बाबू राहुल, कासिम अली सहित नगर पंचायत के अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
News by: Rk Tripathi (Journalist)


















































