भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों को लेकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा, जिस तरीके से मुझे रेपिस्ट कहा गया, इससे अच्छा होता कि सीधे गोली मार देते। तब उतना कष्ट नहीं होता।
3 अगस्त को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में बृजभूषण शरण सिंह को निर्दोष करार दिया था।कोर्ट के फैसले के बाद बृजभूषण सिंह ने अपनी भविष्य की सियासी रणनीति, महिला पहलवानों के आरोपों और कोर्ट में हुई गवाही को लेकर खुलकर बात की।
उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपों से लड़ना मुश्किल होता है और वह इस पूरे मामले के दौरान टूट गए थे। बृजभूषण सिंह ने कहा, ऐसे आरोपों से लड़ना मुश्किल होता है, मैं टूट गया था। जिन बच्चों को लालच देकर केस के लिए तैयार किया। उन्होंने ही बाद में पोल खोल दी।




