सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:

उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन (IPS) ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की और थाना दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

थाना दिवस के दौरान नागरिकों ने भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों और अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। डीएम और एसएसपी ने एक-एक कर सभी शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का समय पर और गुणवत्तापूर्ण समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

पुलिस जवानों के लिए नए भोजनालय का लोकार्पण: थाना दिवस और जनसुनवाई के कार्यक्रम के बीच पुलिस परिसर में पुलिस जवानों के लिए नवनिर्मित भोजनालय का भी लोकार्पण किया गया। डीएम और एसएसपी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर भोजनालय का उद्घाटन किया और परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नए भोजनालय के शुरू होने से पुलिसकर्मियों को उच्च गुणवत्तायुक्त भोजन और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद: कार्यक्रम में प्रोटोकॉल के अनुरूप जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर उसका बाजार नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल विशेष रूप से मौजूद रहे।

इसके अलावा प्रमुख रूप से अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS) विश्वजीत सौर्यान, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, थाना दिवस के माध्यम से जहाँ आम जनता को अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद मिली, वहीं पुलिस जवानों के लिए भोजनालय जैसी सुविधाओं का शुभारंभ जनहित के साथ-साथ कर्मचारी हित के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

  • Related Posts

    UP में राज्यसभा चुनाव को लेकर BJP ने खोले पत्ते, 8 उम्मीदवारों की सूची जारी:
    • October 5, 2026

    उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने राज्यसभा की 10 सीटों के…

    Continue reading
    योगी आदित्यनाथ ने 4.60 लाख से अधिक छात्रों को दी छात्रवृत्ति की सौगात, खातों में पहुंचे ₹148 करोड़:
    • October 3, 2026

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी छात्र को धनराशि के अभाव में अपनी स्कूली शिक्षा से वंचित न होना पड़े। हर छात्र को शिक्षा प्राप्त करने और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *