बीजेपी नेता और सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के एनकाउंटर वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। संगीत सोम ने कहा कि आजम खान को एनकाउंटर का डर होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आजम खान का सफेद कुर्ता सफेद नहीं, बल्कि लाल खून से सना हुआ है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि मुजफ्फरनगर दंगों में सैकड़ों लोगों की जान आजम खान के इशारे पर गई थी।
दरअसल, संगीत सोम का यह बयान आजम खान के उस बयान के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने जेल में रहते हुए एनकाउंटर का डर सताने की बात कही थी। आजम खान ने बताया था कि जब उन्हें एनकाउंटर का डर लगा, तो उन्होंने अपने बेटे को गले लगाकर कहा था, “जिंदगी रही तो मिलेंगे और नहीं रही तो ऊपर मुलाकात होगी।”
News by: Rk Tripathi (Journalist)
















































