यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस को 30 सीटें देने के संकेत, सपा के ऑफर पर बढ़ी खींचतान:

कांग्रेस को 30 सीटों तक देने के संकेत, यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर बढ़ी खींचतान, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान तेज होती नजर आ रही है। कांग्रेस की ओर से 120 से अधिक सीटों की मांग किए जाने की बात सामने आई है, जबकि सपा ने शुरुआत में कांग्रेस को 26 सीटों का ऑफर दिया था।

हालांकि, अब सपा नेताओं की ओर से 2 से 4 अतिरिक्त सीटें देने को लेकर बातचीत के संकेत मिले हैं। वहीं, कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने मनमुताबिक सीटें नहीं मिलने की स्थिति में गठबंधन की समीक्षा करने की बात कही है। दूसरी ओर, सपा नेता गठबंधन को बनाए रखने के लिए प्रयास जारी होने का दावा कर रहे हैं।

फिलहाल, दोनों दलों के बीच अगली बैठक की तारीख तय नहीं हुई है। ऐसे में सीटों के बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सस्पेंस बरकरार है।

News by: Prafulla Shukla (Journalist)

  • Related Posts

    सिद्धार्थनगर में 180 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, हिंदू-मुस्लिम और बौद्ध रीति-रिवाजों से हुई शादियां:
    • November 26, 2026

    सिद्धार्थनगर, यूपी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय स्थित बीएसए ग्राउंड में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 180 जोड़े विवाह के…

    Continue reading
    आजम खान के एनकाउंटर वाले बयान पर संगीत सोम का पलटवार, बोले- ‘उन्हें डर होना चाहिए’:
    • November 25, 2026

    बीजेपी नेता और सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के एनकाउंटर वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। संगीत सोम ने कहा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *