अब सिर्फ Original Digital Ticket ही होगा मान्य, RailOne ऐप को लेकर रेलवे का नया निर्देश:

रेलवे यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: RailOne ऐप से बुक अनारक्षित टिकट पर नया नियम, WhatsApp Screenshot नहीं होगा मान्य।

भारतीय रेलवे ने RailOne ऐप से बुक किए जाने वाले डिजिटल अनारक्षित (UTS) टिकटों को लेकर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। अब यात्रा के दौरान WhatsApp पर भेजा गया टिकट, स्क्रीनशॉट, फोटो या PDF कॉपी वैध यात्रा दस्तावेज़ नहीं मानी जाएगी। रेलवे के अनुसार, टिकट जांच के समय यात्री को RailOne ऐप में मौजूद मूल (Original) डिजिटल टिकट उसी रजिस्टर्ड मोबाइल फोन पर दिखाना होगा, जिससे टिकट बुक किया गया था।

यदि यात्री केवल स्क्रीनशॉट या WhatsApp पर भेजी गई कॉपी दिखाता है, तो उसे वैध टिकट नहीं माना जा सकता और रेलवे नियमों के अनुसार कार्रवाई या जुर्माना लगाया जा सकता है। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि डिजिटल अनारक्षित (UTS) टिकट ट्रेन के प्रस्थान से पहले ही बुक होना चाहिए।

ट्रेन छूटने के बाद बुक किया गया ऐसा टिकट मान्य नहीं होगा।यह नियम केवल RailOne ऐप से बुक किए गए डिजिटल अनारक्षित (UTS) टिकटों पर लागू है। रिजर्व (Reserved) टिकटों के नियमों में इस संबंध में कोई नया बदलाव घोषित नहीं किया गया है।

  • Related Posts

    देवरिया के युवा नेता प्रियांशु राज यादव को समाजवादी पार्टी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी:
    • October 11, 2026

    देवरिया। जनपद देवरिया की पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पकहाँ निवासी युवा समाजवादी नेता प्रियांशु राज यादव को समाजवादी पार्टी युवजन सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी…

    Continue reading
    धान की फसल पर मंडरा रहा था नुकसान का खतरा, राकेश जायसवाल ने कराई पानी की निकासी:
    • October 10, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाईजोत में कई दिनों से जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान थे। पानी की निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण सैकड़ों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *